अमित शाह और सीएम योगी के निशाने पर रहे अखिलेश, जानें गृहमंत्री और मुख्‍यमंत्री के भाषण के मुख्‍य बिंदू

अमित शाह ने अखिलेश यादव को नाम लिये बगैर कहा कि मैं पहले भी यहां आया था तब लोगों ने मुझसे कहा था कि पलायन कौन रोकेगा। हमने पलायन कराने वालों का ही पलायन करा दिया। गुंडे खत्म हो गए।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:50 PM (IST)
अमित शाह और सीएम योगी के निशाने पर रहे अखिलेश, जानें गृहमंत्री और मुख्‍यमंत्री के भाषण के मुख्‍य बिंदू
सहारनपुर में अमित शाह और योगी आदित्‍यनाथ।

सहारनपुर, जेएनएन। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, भूपेन्द्र चौधरी, डॉ धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार तथा केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान तथा सांसद कैराना प्रदीप चौधरी भी थे। इनके साथ सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले राघव लखन पाल तथा भाजपा नेता किरात सिंह भी थे।

अमित शाह ने अखिलेश यादव को नाम लिये बगैर कहा कि मैं पहले भी यहां आया था, तब लोगों ने मुझसे कहा था कि पलायन कौन रोकेगा। हमने पलायन कराने वालों का ही पलायन करा दिया। गुंडे खत्म हो गए। पहले दंगे होते थे। अब नहीं हो रहे। मां बेटी बहन को पढ़ने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अब कोई दुर्व्यहार नहीं कर सकता।

गन्ना मिलो ने भुगतान किया है। हर मिल चल रही है बेची नही गयी है। किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है। 90 फीसद का भुगतान हो चुका है। एक लाख 44 हजार का भुगतान किया है।

प्रदेश को माफिया से मुक्ति मिल चुकी है। मुर्गा बनकर माफिया पुलिस की शरण में है। माफिया कब्जा करते थे। योगी ने मुक्ति दिलाई है। गो हत्या पर कड़ाई करेंगे। आज कत्लखाने बंद है।

अखिलेश का भाषण सुन रहा था कि अपराध बढ़ गया है। कहां से चश्मा लाये हो। प्रदेश में 70 फीसद अपराध कम हुआ है। हत्या में 30 फीसद की कमी हुई है। दहेज हत्या में कमी हुई है। एक जमाना था दंगे होते थे। अब वो स्थिति नही है।

अखिलेश ताने मारता था कि मंदिर नहीं बनेगा। देश आज आगे है। कांग्रेश के समय में आतंकवादी घुसते थे और हमले करते थे। अब सरकार घर में घुसकर मार रही है।

योगी ने भी साधा निशाना 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुआ कहा, यूपी के सहारनपुर में आज का दिन ऐतिहासिक है। पिछली सरकारों के पास कोई एजेंडा नहीं था। शिक्षा के कोई इंतजाम नहीं था। सहारनपुर में मां शाकम्भरी के नाम से विश्व विद्यालय खुल रहा है। जो 2022 में शुरू हो जाएगा। डिग्री पर मां शाकम्भरी की फोटो होगी।

पहले प्रदेश में दंगे होते थे। राज्य पूरी तरह पिछड़ गया था, परंतु आज उत्तर प्रदेश देश में आगे है। ये वही यूपी है जहां विकास के नाम पर बन्दरबांट होता था।

गन्‍ना का भुगतान नहीं होता था। अब समय पर भुगतान हो रहा है। एक लाख 42 हजार करोड़ भुगतान दे दिया। चीनी मिल चल रही है।

पि‍छली सरकार में कहा जाता था कि कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी। मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपित को सम्मानित किया जाता था। लखनऊ में सम्मानित किया जाता था। अब होली दीपावली या कांवड़ यात्रा सभी शांति से मनाए जा रहे हैं।

राम जन्म भूमि का भव्य बन रहा है। आज देश सुरक्षित हाथों में है और विकास हो रहा है। 2017 से पहले दिल्ली की दूरी 7 घंटे है अब 2 घंटे है।

chat bot
आपका साथी