मेरठ: सिवाया टोल पर शुरू हुआ एंबुलेंस संचालकों का धरना, कमिश्‍नर ने दिए एफआईआर के आदेश

अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर एंबुलेंस सेवा 102 व 108 का संचालन कर रहे कर्मचारियों ने हड़ताल की हुई है। जबकि प्रदेश में एस्मा लागू होने के कारण हड़ताल असंवैधानिक हैं। ऐसे में कमिश्नर ने मंडल के सभी डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:58 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:58 AM (IST)
मेरठ: सिवाया टोल पर शुरू हुआ एंबुलेंस संचालकों का धरना, कमिश्‍नर ने दिए एफआईआर के आदेश
सिवाय टोल प्‍लाजा पर एंबुलेंस संचालकों का धरना शुरू।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर एंबुलेंस सेवा 102 व 108 का संचालन कर रहे कर्मचारियों ने हड़ताल की हुई है। जबकि प्रदेश में एस्मा लागू होने के कारण हड़ताल असंवैधानिक हैं। ऐसे में कमिश्नर ने मंडल के सभी डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा परिसर में धरना देने से रोक लगाने के बाद अब सिवाया टोल प्लाजा पर एंबुलेंस कर्मियों ने धरना शुरू किया गया है।

एंबुलेंस सेवा 102 व 108 के कर्मचारी पिछले तीन दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कमिश्नर ने मंडल के सभी जिलाधिकारी, एसएसपी व मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है। कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह के अनुसार जनपद में कोरोना महामारी के कारण एस्मा लागू है। ऐसी स्थिति में हड़ताल पूरी तरह से अवैध है। कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा 102 व 108 के कर्मचारी जो भी हड़ताल में शामिल हैं ऐसे कर्मियों पर एस्मा एक्ट व अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अनुसार एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

..शुरू हुई एंबुलेंस सेवा

कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार की शाम सात बजे तक मंडल के सभी सीएमओ से एंबुलेंस सेवाएं शुरू करने के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई थी। इस संबंध में सीएमओ अखिलेश मोहन ने कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार की शाम 6.30 बजे एंबुलेंस सेवा 102 व 108 को संचालित करा दिया गया।

नहीं माना संघ, टोल पर शुरू हुआ धरना

अपनी मांगों को ले अड़ा एंबुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा मेडिकल कालेज परिसर में दिए जा रहे धरने की अनुमति न मिलने पर सिवाया टोल प्लाजा पर शाम से धरना शुरू कर दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अजरुन शर्मा ने बताया कि हड़ताल समाप्त नहीं हुई है और न ही एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। जिला प्रशासन के कहने पर जरूर 14 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। 

chat bot
आपका साथी