एक दिसंबर से आरंभ होगा अंबाला इंटरसिटी का संचालन, मेरठ के यात्रियों को भी राहत Meerut News

अंबाला कैंट से दिल्ली जाने वाले इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से आरंभ होगा। पंजाब को जोड़ने वाली एक और ट्रेन मेरठ को मिल गई है। इसके पहले गोल्डन टेंपल और छत्तीस गढ़ एक्सप्रेस अमृतसर तक चल रही हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:33 PM (IST)
एक दिसंबर से आरंभ होगा अंबाला इंटरसिटी का संचालन, मेरठ के यात्रियों को भी राहत  Meerut News
इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

मेरठ, जेएनएन। यात्रा करने वालों के लिए यह एक खुशखबरी है। अंबाला कैंट से दिल्ली जाने वाले इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से आरंभ होगा। पंजाब को जोड़ने वाली एक और ट्रेन मेरठ को मिल गई है। इसके पहले गोल्डन टेंपल और छत्तीस गढ़ एक्सप्रेस अमृतसर तक चल रही हैं। रूट पर अक्सर सफर करने वाले यात्रियों के अनुसार पुरानी दिल्ली जाने वाले व्यापारियों के यह ट्रेन मुफीद साबित होगी।

ट्रेन संख्या 04522 अंबाला से यह सुबह 5.40 बजे आरंभ होगी और मेरठ सिटी स्टेशन सुबह 9.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के दिल्ली पहुंचने का समय 11.30 बजे है। ट्रेन संख्या 04521 दिल्ली से दोपहर 1.10 बजे चलेगी और मेरठ सिटी स्टेशन 2.43 बजे पहुंचेगी। अंबाला पहुंचने का समय शाम 6.45 बजे है। दिल्ली से चलने वाली ट्रेन दो दिसंबर को आरंभ होगी।

chat bot
आपका साथी