मेरठ में अमरनाथ गुप्ता बने जिला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिषद के अध्यक्ष, तीन साल के लिए हुआ कार्यकारिणी का गठन

जिला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से अमरनाथ गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि 14 अन्य पदाधिकारियों के नाम भी घोषित करते हुए इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:38 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:38 PM (IST)
मेरठ में अमरनाथ गुप्ता बने जिला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिषद के अध्यक्ष, तीन साल के लिए हुआ कार्यकारिणी का गठन
अमरनाथ गुप्ता बने जिला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिषद के अध्यक्ष।

मेरठ, जेएनएन। जिला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से अमरनाथ गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि 14 अन्य पदाधिकारियों के नाम भी घोषित करते हुए इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई है। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी और उनके परिजनों को इसमें शामिल किया गया है।

पदाधिकारियों के नाम की सूची अपर जिलाधिकारी नगर को भेजी

जिला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया के बाद कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों के नाम की सूची अपर जिलाधिकारी नगर को भेजी है। अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि संगठन की बैठक में कार्यकारिणी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अमरनाथ गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। श्रीमती महेंद्र कुमारी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। राजीव कुमार गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। भूदेव शर्मा, प्रेमलता दीवान तथा सुशील कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कृष्णपाल सिंह महामंत्री, कुमारी सुशीला को कोषाध्यक्ष तथा रामरतन रस्तोगी को मंत्री बनाया गया। विजय गुप्ता, देवेंद्र जैन संयुक्त मंत्री बने हैं। अलका रानी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंत्री, रमेश चंद्र को मीडिया प्रभारी, उदयवीर सिंह को प्रभारी तहसील मवाना तथा कृष्णा कालरा को प्रचार मंत्री बनाया गया है। अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि इस नव निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। अध्यक्ष की अनुमति से किसी का भी पद किसी भी समय बदला जा सकता है। जबकि सदस्यों की सूची को अंतिम रूप प्रदान करके जल्द जारी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी