राष्ट्रहित के साथ-साथ श्रमिकहित की सोच रखता है भारतीय मजदूर संघ

शुक्रवार को भैंसाली बस स्टैंड पर भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का ने संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी व मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:25 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:25 AM (IST)
राष्ट्रहित के साथ-साथ श्रमिकहित की सोच रखता है  भारतीय मजदूर संघ
राष्ट्रहित के साथ-साथ श्रमिकहित की सोच रखता है भारतीय मजदूर संघ

मेरठ, जेएनएन। शुक्रवार को भैंसाली बस स्टैंड पर भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का ने संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी व मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ (भामसं) विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संघ है। इसकी आधारभूत सोच राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिक हित में ही निहित है। दत्तोपंत ठेंगड़ी ने चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी हो के नारे को बदलकर राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम का नारा दिया था। यही नारा संघ का आधार बना और इसे ऊंचाईयों तक पहुंचाया। मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री गिरीश आर्य ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने पूंजीवाद, साम्यवाद को छोड़कर मध्यमार्ग अपनाने का आह्वान किया था, जिसने एक नई आर्थिक नीति को जन्म दिया। इसके बाद प्रदेश समिति के सदस्य राजीव शर्मा ने मजदूर संघ की नीति-रीति व सिद्धांतों के बारे में बताया। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र के संगठन मंत्री सुनील वाष्र्णेय, परिवहन कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला जी दत्ता, चतर सिंह, मगन सिंह के अलावा दौराला शुगर, पीएनबी, केनरा बैंक आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आज से अनिश्चतकालीन धरना

मेरठ : यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने 24 से क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना और क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में हुई वार्ता के दौरान आश्वासन के बावजूद अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपित कर्मचारियों को पटल से स्थानांतरित नहीं किया गया है। बल्कि अन्य कर्मचारियों का पटल परिवर्तन कर दिया गया है। जिसके विरोध में धरना दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी