शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी

विश्व हिदू परिषद (विहिप) की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी ने बुधवार को रोहटा रोड पर दु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM (IST)
शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी
शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी

मेरठ,जेएनएन। विश्व हिदू परिषद (विहिप) की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी ने बुधवार को रोहटा रोड पर दुर्गाष्टमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन कर महिला समाज को बुराईयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारियों ने महिलाओं को स्वावलंबन व आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया।

विश्व हिंदू परिषद मेरठ महानगर पूरे महानगर में दुर्गाष्टमी को लेकर शस्त्र पूजन का आयोजन कर रहा है, जिसमें अभी तक मेरठ महानगर के जागृति विहार, नवचंडी व रोहटा रोड प्रखंड में शस्त्र पूजन के कार्यक्त्रम किए जा चुके है। शस्त्र पूजन के कार्यक्रम महानगर के सभी 16 प्रखंडो में किए जाने तय हुए है। रोहटा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में विहिप की महानगर उपाध्यक्ष रंजना ने कहा हिंदू समाज को समय की आवश्यकता को समझकर शस्त्र एवं शास्त्र का ज्ञान होना आवश्यक है। सनातन धर्म के सभी देवी-देवताओं के पास शस्त्र एवं शास्त्र दोनों का ज्ञान था, क्योंकि मनुष्य जीवन में दोनों की ही आवश्यकता होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशोदा यादव, प्रीति शर्मा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। वेंक्टेश्वरा व‌र्ल्ड में मनाया विजयदशमी और नवरात्र : हाईवे स्थित वेंक्टेश्वरा व‌र्ल्ड स्कूल में नवरात्र और विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि एवं स्कूल की प्रिसिपल संजया वालिया ने भगवान श्रीराम एवं माता सीता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन डा अंजुल गिरि ने बच्चों को श्रीराम के चरित्र से भ्रात-प्रेम तथा माता-पिता, गुरुजनों आदि का आदर तथा सम्मान करने की शिक्षा ग्रहण करआगे अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। इस दौरान प्रीति बंसल, साक्षी सिघल, टीना, अनिता, उपासना, विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी