307 प्लाटों के लिए आवंटन प्रक्रिया आज से

जागृति विहार सेक्टर तीन स्थित सामुदायिक केंद्र में मंगलवार से आवास विकास परिषद 307 भूखंडों का आवंटन करने जा रहा है। इन भूखंडों के लिए 2202 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:04 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:04 AM (IST)
307 प्लाटों के लिए आवंटन प्रक्रिया आज से
307 प्लाटों के लिए आवंटन प्रक्रिया आज से

मेरठ, जेएनएन। जागृति विहार सेक्टर तीन स्थित सामुदायिक केंद्र में मंगलवार से आवास विकास परिषद 307 भूखंडों का आवंटन करने जा रहा है। इन भूखंडों के लिए 2202 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छह माह बाद भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया होने जा रही है। लाटरी पद्धति से आवंटियों का चयन किया जाएगा। संपत्ति अधिकारी केशव राम ने बताया कि जागृति विहार एक्सटेंशन के सेक्टर तीन में 127.50 वर्गमीटर के 101 भूखंडों के लाटरी प्रक्रिया सात दिसंबर को होगी। सबसे ज्यादा 900 आवेदक इसी श्रेणी के भूखंडों के हैं। इसी तरह सेक्टर दो और तीन के 200 वर्गमीटर के 150 प्लाटों के आवंटन की प्रक्रिया आठ दिसंबर को होगी। 136 वर्गमीटर के 18, 264.50 वर्गमीटर के 12 और 300 वर्गमीटर के 26 प्लाटों के लिए लाटरी प्रक्रिया नौ दिसंबर को होगी।

बाक्स:::

किसानों ने कहा, नहीं होने देंगे आवंटन

जागृति विहार एक्सटेंशन में धरना दे रहे किसानों ने आवंटन प्रक्रिया का विरोध किया है। अर्जित भूमि किसान संगठन के महामंत्री भारत भड़ाना ने कहा कि जिन किसानों की भूमि पर प्लाटिंग कर परिषद लाखों के वारे न्यारे कर रहा है उनको आज तक विकसित भूखंड नहीं मिले हैं।

अमृत महोत्सव की जानकारी दी

सरधना : कस्बे के आचार्य नेमि सागर जैन इंटर कालेज में सोमवार को अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता सूर्य देव त्यागी रहे। उन्होंने विद्याíथयों को अमृत महोत्सव के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने की। वहीं, जैन ग‌र्ल्स इंटर कालेज में स्वाधीनता अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता सेवा भारती के जिला मंत्री जितेंद्र विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता आदिश कुमार जैन ने की।

chat bot
आपका साथी