दारोगा पर आरोप लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा

हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। दारोगा की पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म पीड़ित महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:55 PM (IST)
दारोगा पर आरोप लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा
दारोगा पर आरोप लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। दारोगा की पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म पीड़ित महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने दोनों मुकदमों की विवेचना को एसआइटी यानी विशेष जांच दल का गठन करने की बात कही है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने दारोगा पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अब दारोगा की पत्नी आरती निवासी सुपरटेक थाना ब्रह्मपुरी की तरफ से कोतवाली थाने में महिला, उसके पति और इनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरती का आरोप है कि महिला दो साल से उसके पति को जानती है। महिला ने सरस्वती लोक में 28 लाख का मकान खरीदा था। वह दारोगा से छह लाख की रकम वसूल चुकी है। 15 लाख की रकम माग रही थी। रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी।

दोनों मुकदमों की विवेचना के लिए एसआइटी का गठन किया जाएगा। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की मेडिकल जांच और थाने में बयान दर्ज कराए जा चुके हैं।

-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

एकाउंटेंट की पत्नी का पर्स उड़ाया

मेरठ : खरीदारी करने लालकुर्ती पैंठ बाजार में आई एकाउंटेट की पत्‍‌नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स गायब देखकर महिला के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास पर्स की तलाश की, लेकिन पर्स नहीं मिला। महिला ने लालकुर्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गंगानगर निवासी एकाउंटेट मनोज शर्मा परतापुर स्थित एक कंपनी में एकाउंटेट है। मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा अन्य महिलाओं के साथ लालकुर्ती पैंठ बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी बीच शिप्रा का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटी की आरसी, एटीएम कार्ड व कुछ नगदी थी। महिला ने आसपास की दुकानों में पर्स की तलाश भी की, लेकिन पर्स नहीं मिला। दंपती ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी अतर सिंह यादव का कहना है कि घटना स्थल के आसपास की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी