दुर्घटना में मृतक के परिवार के लिए अखिलेश यादव ने मेरठ भिजवाया एक लाख रुपये का चेक

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ की एक पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक भेजा है। पार्टी पदाधिकारियों ने परिवार को मंगलवार को चेक सौंप द‍िया ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:43 PM (IST)
दुर्घटना में मृतक के परिवार के लिए अखिलेश यादव ने मेरठ भिजवाया एक लाख रुपये का चेक
अखिलेश यादव ने मेरठ भिजवाया एक लाख रुपये का चेक।

मेरठ, जेएनएन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक भेजा है। पार्टी पदाधिकारियों ने परिवार को मंगलवार को चेक सौंपा।

यह था पूरा मामला 

बीती 29 जुलाई को बस द्वारा टैक्सी स्टैंड के पास टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर रियासत पुत्र यासीन की मौत हो गई थी। जोकि टैक्सी स्टैंड पर शिकंजी बेचने का काम करता था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को पार्टी फंड से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी है। जिसका चेक पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अब्बास, नसीरुद्दीन कुरेशी उर्फ नास्सो के द्वारा दिया गया। मृतक रियासत के बेटे जैद आयु 5 वर्ष,फरहान आयु 7 वर्ष, जिन्हें चेक सौंपा गया है। मृतक के कुल 6 बच्चे हैं जिनमें चार बड़ी बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 16 वर्षीय इकरा, छोटी हंसना 14 वर्षीय, महक 12 वर्षीय, बुशरा 7 वर्ष। पिता की मौत के बाद मृतक के बच्चों का कोई सहारा नहीं रहा था।

पार्टी फंड से दिया एक लाख 

वरिष्ठ सपा नेता नसीरुद्दीन उर्फ नास्सो ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक की पत्नी शन्नो के नाम पार्टी फंड से एक लाख का चेक देते हुए पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की है। इस दौरान मोहम्मद इरफान बियानिया, शमसुद्दीन कुरेशी पूर्व पार्षद, मोहम्मद अकबर खान, आदिल अंसारी पूर्व पार्षद, नौशाद कुरेशी पूर्व शहर विधानसभा अध्यक्ष, एहसान अंसारी मौजूदा पार्षद, हाजी सईद उर्फ सज्जू, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, महमूद इकबाल कस्सार, सपा नेत्री संगीता राहुल, मोहम्मद सरफराज कुरेशी,बिलाल कुरेशी, रिजवान कुरेशी व क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद इरफान अहमद, मोहम्मद चांद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी