अखिलेश यादव का हो गया है जनता के साथ गठबंधन, मुजफ्फरनगर में बोले- सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी 18 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने एमएलसी राजपाल कश्यप बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने नेताओं के साथ बैठक की और आवश्‍यक निर्देश दिए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:42 PM (IST)
अखिलेश यादव का हो गया है जनता के साथ गठबंधन, मुजफ्फरनगर में बोले- सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप
मुजफ्फरनगर में बैठक करते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। बुढ़ाना कस्बे में आगामी 18 अक्टूबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एमएलसी व समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंडाल व हेलीपैड समेत सभी व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक निर्देश दिए।

भाजपा पर साधा निशाना

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के पैतृक आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता में राजपाल कश्यप ने कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा पूरे प्रदेश में निकल रही है। 18 अक्टूबर को बुढ़ाना में कश्यप सम्मेलन में दलित व पिछड़े वर्ग के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब विजय रथ यात्रा पर निकल जनता के साथ गठबंधन कर लिया है, इसलिए 2022 के चुनाव में भाजपा का साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवेदनहीनता की पराकाष्ठा कर रही है। प्रदेश में अघोषित आपातकाल है। किसी को बोलने की आजादी नहीं है। किसानों को धमकी देते हैं। मंत्री का बेटा किसानों को रौंदता है। राष्ट्रपति को प्रदेश सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री टेनी की भी बर्खास्तगी होनी चाहिए। जनता 2022 में बदला लेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अतुल, सुबोध त्यागी, राशिद फिरोज,बाबर, अबरार कुरेशी, शिवम त्रिपाठी, मयंक, संदीप धनगर आदि मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाएगी सपा

मुजफ्फरनगर। खतौली के काजी फार्म हाउस पर बुढ़ाना में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को मथा है। सपाइयों ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी।

बैठक में नगराध्यक्ष इरशाद जाट कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ अपने वाहनों को लेकर बुढ़ाना जाएंगे। इसके लिए सभी को रूट के साथ पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। अधिवक्ता दिमाग ङ्क्षसह एडवोकेट ने कहा कि युवा वर्ग अपने क्षेत्रों, बूथों पर पार्टी का जनाधार मजबूत बनाएं। यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया की बैठक में सभी के सुझाव लेकर रैली में दलबल के साथ पहुंचने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन पुत्र काजी नबील अहमद व संचालन काजी फसीह अख्तर ने किया। बैठक में शाहिद पप्पू, देवेंद्र कुमार, सुशील गुर्जर, अनिल धारीवाल, अर्पित गुप्ता, गगन कुमार, विनोद वाल्मीकि, साजिद अब्बासी, सभासद आरिफ, राजीव राजवंशी, इमरान, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी