मेरठ में एंटी स्माग गन से शुद्ध होगी हवा, नगर निगम खरीदेगा दो मशीनें

शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति दिनोदिन खराब होती जा रही है। जिस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन से शासन तक कवायद चल रही है। एंटी स्मॉग मशीन का उपयोग पानी का छिड़काव के लिए किया जाएगा। मेरठ नगर निगम दो एंटी स्मॉग मशीन खरीदेगा।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:17 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:17 PM (IST)
मेरठ में एंटी स्माग गन से शुद्ध होगी हवा, नगर निगम खरीदेगा दो मशीनें
मेरठ नगर निगम जल्‍द ही एंटी स्मॉग मशीन खरीदने जा रहा है।

मेरठ, जेएनएन। वायु प्रदूषण की स्थिति दिनोदिन खराब होती जा रही है। जिस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन से शासन तक कवायद चल रही है। इसी कड़ी में एंटी स्मॉग मशीन का उपयोग पानी का छिड़काव के लिए किया जाएगा। मेरठ नगर निगम दो एंटी स्मॉग मशीन खरीदने जा रहा है।

जैम पोर्टल के जरिये यह मशीने खरीदी जाएंगी। बुधवार को मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी सन्तोष शर्मा ने बताया कि कई कम्पनियों की मशीनों के मॉडल देखे गए हैं। एक मशीन की कीमत न्यूनतम पांच लाख रुपये है। दो मशीने खरीदी जाएंगी। मशीन 50 मीटर दूरी में पानी का छिड़काव करने की क्षमता हैं। स्मॉग की स्थिति में ऊंची बिल्डिंग वाले मोहल्लों में पानी का छिड़काव सम्भव हो जाएगा। यह मशीने जल्द नगर निगम में आ जाएंगी।

chat bot
आपका साथी