कृषि विवि और दयाल ग्रुप के बीच हुआ करार

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि और कृषि यंत्र बनाने वाले दयाल ग्रुप के बीच गुरुवार को लिखित करार हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:45 PM (IST)
कृषि विवि और दयाल ग्रुप के बीच हुआ करार
कृषि विवि और दयाल ग्रुप के बीच हुआ करार

मेरठ,जेएनएन। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि और कृषि यंत्र बनाने वाले दयाल ग्रुप के बीच गुरुवार को लिखित करार हुआ। जिसका उद्देश्य सहयोगात्मक अनुसंधान व कृषि विकास को सुविधाजनक बनाने एवं कृषि शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय स्थापित करना है।

कृषि विवि के कुलपति डा.आरके मित्तल और दयाल समूह के अध्यक्ष अभय कुमार के बीच करार दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर दयाल समूह के निदेशक व विवि प्रबंध मंडल के सदस्य अमन दयाल भी उपस्थित थे।

कुलपति ने बताया कि करार का उद्देश्य उन्नत कृषि पद्धतियों पर किए जा रहे नए शोध कार्य अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है। करार में सूक्ष्म पोषक तत्व, बायोकंट्रोल एजेंट, उन्नत बीज, पशु पोषण, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी पर छात्रों के गुणवत्तायुक्त शोध कार्य शामिल हैं। कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से उत्कृष्ट विस्तार प्रथाओं को बढ़ावा देने के साथ विवि में अध्ययनरत छात्रों को लघु अवधि प्रशिक्षण व औद्योगिक ज्ञान के लिए दयाल समूह की इकाईयों का भ्रमण करना भी है। बताया गया कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दयाल समूह द्वारा हर साल छह प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रगतिशील किसानों का चयन विवि स्तर से होगा। पुरस्कार रूप में 11 हजार नगद व दयाल फार्मस क्लब की एक वर्ष की सदस्यता और जय किसान-जय विज्ञान ट्राफी दी जाएगी। कृषि शोध में छात्रों को बढ़ावे को अध्ययनरत तीन छात्रों को 21-21 हजार रुपये, प्रमाण पत्र व ट्राफी दी जाएगी। इस दौरान विवि के कुलसचिव डा. बीआर सिंह, निदेशक डा. अनिल सिरोही, डा. एसके सचाना, एनएस राणा, डा. बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी