karva chauth festival 2021: पांच साल बाद रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्र पूजन, जान‍िए पूजन का शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर दिन रविवार को इस बार करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। पांच साल बाद करवाचौथ पर इस साल शुभ योग बन रहा है क्योंकि इस साल रोहिणी नक्षत्र में करवाचौथ पूजन किया जाएगा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:27 PM (IST)
karva chauth festival 2021: पांच साल बाद रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्र पूजन, जान‍िए पूजन का शुभ मुहूर्त
पांच साल बाद रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्र पूजन।

मेरठ, जेएनएन। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर दिन रविवार को इस बार करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। पांच साल बाद करवाचौथ पर इस साल शुभ योग बन रहा है, क्योंकि इस साल रोहिणी नक्षत्र में करवाचौथ पूजन किया जाएगा। वहीं रविवार को दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, और रात में चांद को देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। इस साल खास बात है कि करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र में पूजन शुभ फलदायी होगा।

शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसूत ने बताया कि पांच साल बाद करवाचौथ रविवार को पड़ रही हैं। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य देव आरोग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करने वाले देवता है। इसलिए इस दिन को खास माना जा रहा है। वहीं रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलने से भी पूजन शुभ रहेगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर रविवार सुबह 3.01 बजे से शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5.43 बजे तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8.11 बजे है। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.55 बजे से रात 8.51 बजे तक रहेगा।

chat bot
आपका साथी