आखिर क्यों ये लड़की प्रेमी की खातिर अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग..

मेरठ। टीपी नगर निवासी एक 16 साल की लड़की का अपने ही पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Mar 2018 02:29 PM (IST) Updated:Thu, 08 Mar 2018 02:29 PM (IST)
आखिर क्यों ये लड़की प्रेमी की खातिर अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग..
आखिर क्यों ये लड़की प्रेमी की खातिर अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग..

मेरठ। टीपी नगर निवासी एक 16 साल की लड़की का अपने ही पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार की देर रात लड़की को पता चला कि उसके प्रेमी के परिजन गाव ले जाकर उसके प्रेमी की शादी करने वाले हैं। पहले तो लड़की ने प्रेमी के घर जाने की कोशिश की, लेकिन घर नहीं पहुंच पाई तो उसने अपने परिवार को अपने प्यार के बारे में बताया। जिसके बाद लड़की के परिवार ने विरोध किया। लड़की को लगा कि उसका प्रेमी उसके हाथ से निकल रहा है तो उसने जहर पी लिया। जहर पीने के बाद लड़की की हालत खराब हो गई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। टीपी नगर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया उन्होंने लड़की के बयान लिए हैं। लड़की का कहना है कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले और लड़के के परिवार वाले शादी होने नहीं दे रहे हैं। वही लड़की के परिवार ने लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। लड़की की मा का कहना है कि युवक उसकी लड़की से छेड़छाड़ करता था। जिस कारण उसने जहर पिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जाच शुरू कर दी है फिलहाल लड़की का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी