सहारनपुर सैनिटाइज हो रहा है, रात में सख्ती भी दिख रही, बस अब दिन की लापरवाही रोकने को प्रशासन को करने होंगे ये काम

सहारनपुर जिले में कोरोना को हराने का महोत्सव चल रहा है लेकिन दिन में आमजन लापरवाही कर रहे हैं। यह घातक हो सकता है। सिस्टम को दिन की लापरवाही और रोकनी होगी। यह सब होना भी जरूरी है क्योंकि कोरोना लगातार पैर पसार रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:40 PM (IST)
सहारनपुर सैनिटाइज हो रहा है, रात में सख्ती भी दिख रही, बस अब दिन की लापरवाही रोकने को प्रशासन को करने होंगे ये काम
सहारनपुर में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर तैयारी।

सहारनपुर, जेएनएन। शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। रात के कर्फ्यू में भी सख्ती हो रही है। टीके लगाए जा रहे हैं। बिना मास्क वालों के पुलिस चालान काट रही है। एक तरह से जिले में कोरोना को हराने का महोत्सव चल रहा है, लेकिन दिन में आमजन लापरवाही कर रहे हैं। यह घातक हो सकता है। सिस्टम को दिन की लापरवाही और रोकनी होगी। यह सब होना भी जरूरी है, क्योंकि कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। रोजाना डबल संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। यदि दिन की लापरवाही और रुक जाए तो कुछ ही दिन में सबकुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद कोरोना को हराने से कोई नहीं रोक सकता। आइए बताए शनिवार की रात से लेकर रविवार की शाम तक सिस्टम ने कोरोना को हराने के लिए क्या-क्या किया।

दिनभर हुआ शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव

शहर के श्रीराम चौक से नगर पालिका की सैनिटाइजर की गाड़ी को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, स्वास्थ्य अधिकारी कुणाल जैन और विभिन्न पार्षदों ने हरि झंडी दिखाई। इसके बाद कई गाड़ियों ने शहर के अलग अलग चौराहों, गली, मोहल्लों में पहुंचकर शहर को सैनिटाइज करने का काम किया। यहीं नहीं गाड़ियों पर लगे लाउडस्पीकर लोगों को जागरूक करते हुए दिखे।

पुलिस ने काटे बिना मास्क वालों के चालान

रविवार को एसएसपी डा. एस चन्नपा के आदेश पर शहर हर चौराहे पर पुलिस ने प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया। जो लोग बिना मास्क के वाहनों पर और पैदल दिखाई दिए। उनके चालान काटे गए। यहीं नहीं, पुलिस ने बिना मास्क वालों को मास्क भी दिए। कोरोना से बचने के उपाए भी लोगों को बताए।

यहां-यहां दिखी दिन में लापरवाही

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर लोग बिना मास्क के दिखे। आटो में चलने वाले लोग न तो मास्क लगाए हुए थे और न ही शारीरक दूरी का पालन कर रहे थे। ई-रिक्शाओं का भी शहर में कुछ इस तरह का हाल था। प्रमुख चौराहों पर पुलिस भले ही चालान कर रही हो, लेकिन आटो और ई-रिक्शा वालों को टोका तक नहीं जा रहा था। इस लापरवाही को और रोकना होगा।

नाइट कर्फ्यू में दिखी सख्ती

जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने नौ से 16 अप्रैल तक शहर और कस्बों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस खूब सख्ती के साथ पेश आ रही है। जिस कारण साढ़े आठ बजे ही सभी बाजार बंद हो जाते हैं। किसी को मदद की जरूरत पड़ रही है तो पुलिस कर रही है। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

इन्‍होंने बताया...

हम पूरी तरह से सख्ती कर रहे हैं। दिन में जहां पर भी लापरवाही हो रही है। वहां भी धीरे-धीरे सख्ती की जा रही है। मेरी लोगों से अपील है कि वह सरकार की गाइडलाइन का पालन करें।

- अखिलेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी 

chat bot
आपका साथी