मेरठ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने संभाला पदभार, आते ही किया निरीक्षण

मेरठ नगर निगम में नई अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने सोमवार को पदभार संभाला। इसके बाद सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। अधीनस्थ अधिकारियों का परिचय और उनके कार्य के बारे में जाना। 2013 बैच की पीसीएस अफसर हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:16 PM (IST)
मेरठ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने संभाला पदभार, आते ही किया निरीक्षण
मेरठ नगर निगम में नई अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय।

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम में नई अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने सोमवार को पदभार संभाला। इसके बाद सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। अधीनस्थ अधिकारियों का परिचय और उनके कार्य के बारे में जाना। 2013 बैच की पीसीएस अफसर हैं। मूलतः चंदौली की रहने वाली हैं। इनके पति मनोज प्रभाकर डिप्टी कमिश्नर सेंट्रल जीएसटी मेरठ में कार्यरत हैं।

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही शहर के लिए नगर निगम के जो भी दायित्व या योजनाएं, परियोजनाएं संचालित हैं उनका लाभ लोगों को मिले, समय से मिले और गुणवत्ता के साथ मिले इसकी कोशिश सुबह करेंगी। इसके लिए वह सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग लेंगी। उनकी अपेक्षा है कि सभी कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करें और अपने दायित्व का निर्वहन करें। जहां कहीं कोई बाधा या रुकावट आती है तो उसके बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। 

chat bot
आपका साथी