बुलंदशहर : आक्‍सीजन के नाम पर कोरोना मरीजों से अवैध वसूली,प्रशासन ने अस्‍पताल को किया सीज

बुलंदशहर में कोविड मरीजों से ऑक्सीजन और बैड उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर जिला प्रशासन ने एक अस्‍पताल के खिलाफ कार्रवाई की है। इस अस्‍पताल में छापेमारी के दौरान काफी अनियमितता मिलीं इसे सीज किया गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:05 AM (IST)
बुलंदशहर : आक्‍सीजन के नाम पर कोरोना मरीजों से अवैध वसूली,प्रशासन ने अस्‍पताल को किया सीज
कोरोना मरीजों से वसूली के आरोप पर अस्‍पताल को किया सीज।

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों से ऑक्सीजन और बैड उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बिल्लाह कोविड अस्‍पताल के खिलाफ कार्रवाई की है। अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना के चलते नगर के बिल्‍लाह अस्पताल को जिला प्रशासन ने कोविड अस्‍पताल घोषित किया था।

बुधवार की शाम इस अस्‍पताल के दो मरीजों ने सीएमओ भवतोष शंखधर से अवैध वसूली की शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर सीएमओ और सीडीओ अभिषेक पांडे ने अस्पताल में छापेमारी की। यहां पर पाया कि मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा नहीं दी जा रही थी जबकि मंगलवार को ही 90 ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल को आपूर्ति किए गए थे।

मौके पर दो तीन मरीजों ने अस्‍पताल प्रबंधन पर ऑक्सीजन के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपए तक की अवैध वसूली के भी आरोप लगाए। मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है इसके साथ ही अस्पताल को सीज करने के भी आदेश दिए हैं। यहां जो मरीज भर्ती हैं, उन्हें कल अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करके अस्पताल सीज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी