Encounter in Meerut: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को मुठभेड़ में लगी गोली

मेरठ के एक गांव में आरोपित मुनीर आलम ने 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचने पर वह फरार हो गया। आरोपित की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। वह गोली लगने से घायल हो गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM (IST)
Encounter in Meerut: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को मुठभेड़ में लगी गोली
Muunir Alam, accused of attempted misdead, was shot in the encounter

मेरठ, जेएनएन। किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। वह गोली लगने से घायल हो गया।

क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम मुनीर आलम 12 वर्षीय किशोरी को घर से उठाकर एक दुकान में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर स्वजनों को आता देख आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सोमवार देर रात पुलिस ने जानी गंगनहर पुल पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख मुनीर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी