वनरोज को बचाने चक्कर में हादसा..बाइक सवार गिरे, दो लोग घायल

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर बेगमाबाद गांव के पास वनरोज को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:51 PM (IST)
वनरोज को बचाने चक्कर में हादसा..बाइक सवार गिरे, दो लोग घायल
वनरोज को बचाने चक्कर में हादसा..बाइक सवार गिरे, दो लोग घायल

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर बेगमाबाद गांव के पास वनरोज को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें दो घायल हो गए।

बिजनौर के पहाड़पुर निवासी सोनू पुत्र ओमप्रकाश व उसका रिश्तेदार दीपक पुत्र ध्यान सिंह बाइक से गुरुवार को सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव आ रहे थे। जब वे बेगमाबाद गांव के पास चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे तो इसी दौरान वन रोज आ गई। तभी वनरोज को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। वहीं, राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेज दिया। हालांकि, इस दौरान सोनू ने हेलमेट पहन रखा था। खबर लिखे जाने तक दोनों का उपचार चल रहा था।

घर से सामान उड़ा ले गए चोर : सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में बुधवार देर रात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेहरमती गणेशपुर निवासी साहिर पुत्र अशफाक बुधवार रात परिवार के साथ गहरी नींद में था। इसी दौरान चोर आए और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दबंगों पर युवक को धमकी देने का आरोप : सरधना थाना क्षेत्र के कालंद निवासी युवक ने दबंगों पर धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। गांव कालंद निवासी संजय पुत्र महावीर त्यागी ने बताया कि वह अपने घर पर निर्माण करा रहा था। तभी आरोपित अपने भतीजे व अन्य युवक के साथ आया और चेक वापस नहीं करने पर धमकी दी। शोर-शराबा होने पर लोगों को आता देख गाली-गलौज कर आरोपित चले गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी