बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: चरपाई से पानी में गिरा चार साल का मासूम, डूबने से बच्‍चे की मौत- मचा कोहराम

अरनिया क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द में घर के खाली प्लाट में भरे बारिश के पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना के समय माता-पिता बाहर गए हुए थे। आसपास के लोगों ने बच्‍चे को उठाया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 02:44 PM (IST)
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: चरपाई से पानी में गिरा चार साल का मासूम, डूबने से बच्‍चे की मौत- मचा कोहराम
पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई।

बुलंदशहर, जेएनएन। अरनिया क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द में घर के खाली प्लाट में भरे बारिश के पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना के समय माता-पिता बाहर गए हुए थे। आसपास के लोगों ने बच्‍चे को उठाया, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। वहीं बाहर से आए परिजनों में कोहराम मच गया। स्‍वजन का इस घटना के बाद रो- रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इसकी कोई जानकारी नहीं है।

गुरुवार सुबह गांव क्योली खुर्द हसन का चार वर्षीय पुत्र इंतजार घर में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान वह घर के बराबर में प्लाट में भरे बारिश के पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मासूम के माता-पिता घर से बाहर थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। बच्चे को मृत देखकर स्वजन में चींखपुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हसन के घर के बराबर में खाली जगह पड़ी है। जिसमें बारिश के कारण पानी भर गया था। उसी पानी में गिरने से मासूम की जान चली गई। पीड़ित ने बताया दो दिन पहले खाली प्लाट की दीवार गिर गई थी। हालांकि मामले में किसी तरह की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

मौत से कोहराम: मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी जमा हो गए। बाद में शव को दफना दिया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने इसकी शिकायत ही की है।  

chat bot
आपका साथी