कार लेन से निकल रहे दोपहिया वाहन, हो रहे हादसे

सिवाया स्थित टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन के आने-जाने के लिए एक लेन अलग बना रखी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:44 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:44 AM (IST)
कार लेन से निकल रहे दोपहिया वाहन, हो रहे हादसे
कार लेन से निकल रहे दोपहिया वाहन, हो रहे हादसे

मेरठ, जेएनएन: सिवाया स्थित टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन के आने-जाने के लिए एक लेन अलग बना रखी है। बावजूद इसके दोपहिया वाहन सवार कार लेन से ही गुजर रहे हैं। इससे वहां लगातार हादसे हो रहे हैं। टोल कर्मियों के मना करने पर बाइक सवार दबंगई दिखाते हुए कर्मियों से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसी कारण टोल पर जाम की स्थिती बन जाती है। शुक्रवार को भी कैश लेन में भीषण जाम देखने को मिला और फास्टैग लाइन पूरी तरह खाली नजर आई।

टोल सुरक्षा अधिकारी मनिदर विहान ने बताया कि शुक्रवार को भी एक बाइक सवार को कार लेन से निकलने के लिए मना किया था। मगर उसने टोल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि कार लेन से निकलने वाले दोपहिया वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। इस अव्यवस्था पर लगाम लगाने को योजना बनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी