अबरार ने लोनी से स्काíपयो और 25 हजार की लूट की थी

टीपीनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पिस्टल के साथ पकड़ा गया अबरार बड़ा ही शातिर अपराधी है। छह माह पहले अबरार ने गाजियाबाद के लोनी में व्यापारी से स्काíपयो और 25 हजार की नकदी लूट ली थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:55 PM (IST)
अबरार ने लोनी से स्काíपयो और 25 हजार की लूट की थी
अबरार ने लोनी से स्काíपयो और 25 हजार की लूट की थी

मेरठ, जेएनएन। टीपीनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पिस्टल के साथ पकड़ा गया अबरार बड़ा ही शातिर अपराधी है। छह माह पहले अबरार ने गाजियाबाद के लोनी में व्यापारी से स्काíपयो और 25 हजार की नकदी लूट ली थी। लूटी गई स्काíपयो को चेकिंग के दौरान अबरार जयपुर में छोड़कर भाग गया था। तब से अबरार की तलाश में राजस्थान और गाजियाबाद पुलिस लगी हुई थी। मेरठ में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अबरार जा रहा था।

रविवार को चेकिंग के दौरान टीपीनगर पुलिस के हत्थे चढ़े सरधना के नानू गाव निवासी अबरार ने पुलिस से अपना नाम छिपा लिया था। पुलिस द्वारा आनलाइन रिकार्ड में चेक किया तो पता चला कि बदमाश का असली नाम अबरार है। उसके बाद जोन के सभी थानों में अबरार का आपराधिक इतिहास खंगाला गया। गाजियाबाद के लोनी में अबरार ने छह माह पहले एक व्यापारी से 25 हजार की नकदी और स्काíपयो लूटी थी। उस मुकदमे में अबरार वाछित चल रहा था। हालाकि लूटी हुई स्काíपयो को राजस्थान के जयपुर से बरामद कर लिया था। जयपुर में चेकिंग के दौरान अबरार स्काíपयो को छोड़कर साथियों के साथ फरार हो गया था। तभी से राजस्थान के जयपुर की पुलिस भी अबरार की तलाश कर रही है। उससे पहले भी अबरार राजस्थान में दो घटनाओं को अंजाम दे चुका था। अबरार की गिरफ्तारी के बाद लोनी पुलिस की टीम पूछताछ के लिए मेरठ पहुंची है। अबरार से अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर टीपीनगर विवेक शर्मा ने बताया कि अबरार से लोनी पुलिस पूछताछ कर रही है। राजस्थान पुलिस को भी उसके बारे में सूचित कर दिया है। जाच की जा रही है कि अबरार किस वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था।

chat bot
आपका साथी