अभ्युदय कोचिंग में इस सत्र का पंजीकरण 20 तक

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मेरठ मंडल के अंतर्गत नए सत्र 2021-22 के लिए छात्रों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 08:18 PM (IST)
अभ्युदय कोचिंग में इस सत्र का पंजीकरण 20 तक
अभ्युदय कोचिंग में इस सत्र का पंजीकरण 20 तक

मेरठ, जेएनएन। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मेरठ मंडल के अंतर्गत नए सत्र 2021-22 के लिए छात्रों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शासन के अभ्युदय पोर्टल www.ड्डढ्डद्ध4ह्वस्त्रड्ड4.ह्वश्च.द्दश्र1.द्बठ्ठ पर नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, यूपीएससी, आइएएस, पीसीएस के लिए आनलाइन-आफलाइन क्लास में अध्ययन के लिए अपना पंजीकरण 20 अक्टूबर तक करा सकते हैं। इसके बाद प्रवेश परीक्षा परीक्षाएं शुरू होंगी। जेईई की प्रवेश परीक्षा 21 अक्टूबर, नीट की 22 अक्टूबर, एनडीए एवं सीडीएस की प्रवेश परीक्षा 25 अक्टूबर व सिविल सेवा एवं राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की प्रवेश परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी। इन सभी परीक्षाओं का समय दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक होगा।

29 अक्टूबर को रिजल्ट, 15 नवंबर से क्लास शुरू

अभ्युदय प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 अक्टूबर को प्रकाशित कर दिया जाएगा इसके साथ ही कोचिंग का नया सत्र 15 नवंबर 2021 से शुरू होगा। इस योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। मेरठ मंडल मुख्यालय पर अब तक क्लास संचालित होने के बाद नवंबर में गाजियाबाद जिले में भी यह योजना शुरू हो जाएगी। 16 अक्टूबर शाम चार बजे मेरठ जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आइसीएसई संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के साथ मुख्य विकास अधिकारी शशाक चौधरी की अध्यक्षता में बैठक होगी।

ताकि कोई पंजीकरण से वंचित न रहे

अभ्युदय कोर्स कोआर्डिनेटर डा. मेघराज सिंह के अनुसार मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर मंडल के हर जिले में तमाम शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे बच्चों को इसकी जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य है कि इसके जरिये अधिक से अधिक बच्चे इस योजना का लाभ ले सकें।

chat bot
आपका साथी