बुलंदशहर में मशीन से गेहूं निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक की हत्‍या, महिला की हालत गंभीर

एक पक्ष ने मां- बेटे पर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में युवक की मौत हो गई। वहीं मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्‍पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:58 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:58 AM (IST)
बुलंदशहर में मशीन से गेहूं निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक की हत्‍या, महिला की हालत गंभीर
बुलंदशहर में युवक की पीटकर हत्‍या कर दी गई।

बुलंदशहर, जेएनएन। थाना जहांगीराबाद के चांदोक दोराहे के निटक गांव जटवाई स्थित पहलवान ढाबे के सामने खेत में मशीन से गेहूं निकलने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने मां- बेटे पर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में दूसरे पक्ष ने युवक को पीटपीटकर मार डाला। वहीं मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्‍पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार रात साढ़े आठ बजे हुए मारपीट में उमेश (27) पुत्र महेंद्र व उमेश पुत्र तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जब इनको अस्‍पताल ले जाया गया तो महेंद्र को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। वहीं इसकी मां नेमवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर जहांगीराबाद समेत नरसेना ,औरंगाबाद ,आहार थाने की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी ने भी मौके पर आ गए। देर रात 12 बजे नवनियुक्त एसएसपी भारती सिंह ने भी जहांगीराबाद कोतवाली पहुंचकर घटना स्‍थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव सक्सेना ने बताया उमेश के भाई लवकुश की तहरीर पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। वहीं मौके से आरोपी,उसकी पत्नी व उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की घटना स्‍थल पर ही मौके से भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इस मामले को पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस का कहना है कि लोगों से इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही इस बात की भी जानकारी ली जाएगी कि कहीं आपसी रंजिश का मामला तो नहीं।  

chat bot
आपका साथी