सहारनपुर में छिपा था सात लाख का इनामी, कई राज्‍यों में फैला था आतंक; दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

फरवरी 2020 में गुड़गांव पुलिस की वैन पर हमला कराकर संदीप उर्फ काला जठेड़ी पिछले कई माह से सहारनपुर में छिपा था। सहारनपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यही नही शुक्रवार को दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:17 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:17 AM (IST)
सहारनपुर में छिपा था सात लाख का इनामी, कई राज्‍यों में फैला था आतंक; दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर से पकड़ा गया सात लाख का इनामी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। फरवरी 2020 में गुड़गांव पुलिस की वैन पर हमला कराकर संदीप उर्फ काला जठेड़ी पिछले कई माह से सहारनपुर में छिपा था। सहारनपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यही नही, शुक्रवार को दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह भी भनक नहीं लगी। आरोपित का उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों में आतंक था। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात को सहारनपुर से कुख्‍यात को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

बता दें कि हरियाणा में कुख्यात लारेंस बिश्नोई और राजू बसौदी गैंग का प्रमुख सदस्य संदीप उर्फ काला जठेड़ी एक फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस फरीदाबाद अदालत में पेश करने लाई थी। यहां पेशी के बाद वापस ले जाते समय गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर काला जठेडी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था और फरार हो गया था।

बताया जाता है कि काला जठेड़ी ही लारेंस बिश्नोई और राजू बसौदी गैंग की कमान संभाल रहा है। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद कुख्यात काला सहारनपुर जिले में शरण लिए हुए था। लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। शुक्रवार की दोपहर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपित काला को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा काला की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं होने से इनकार कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप उर्फ काला बडगांव क्षेत्र में छिपा हुआ था और यहीं से अपने गैंग को चला रहा था। 

chat bot
आपका साथी