80 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त, 22000 का जुर्माना

प्रवर्तन दल ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक और राजस्व निरीक्षक राजीव चौधर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:15 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:15 AM (IST)
80 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त, 22000 का जुर्माना
80 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त, 22000 का जुर्माना

मेरठ,जेएनएन। प्रवर्तन दल ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक और राजस्व निरीक्षक राजीव चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाकर करीब 80 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त की। इसके एवज में 22000 रुपये जुर्माना वसूल गया। मंगलवार को यह कार्रवाई शारदा रोड, कबाड़ी बाजार और माधवपुरम इलाके में की गई। अभियान के दौरान दर्जन भर दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पालीथिन चेक की गई। कबाड़ी बाजार स्थित ज्वाला मार्केट से टीम ने मुकेश कुमार बंसल नाम के थोक व्यापारी के यहां से 70 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित पालीथिन जप्त की और 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया। माधवपुरम में सौरभ नाम के थोक विक्रेता की दुकान से 10 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास जप्त किए और 2000 रुपये जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान टीम के अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर, जितेंद्र पाल सिंह मलिक, जितेंद्र तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आयोजित : क्षेत्र के जुल्हेड़ा गांव में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अíपत किए गए। सम्मान समारोह का आयोजन जुल्हेड़ा में पंडित उमेश शर्मा के आवास पर हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित विमल शर्मा, कांग्रेस नेता पंडित माया प्रकाश शर्मा सहित कई को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज समस्त वर्गों को साथ लेकर चलने वाला वर्ग है। कांग्रेस नेता व विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित माया प्रकाश शर्मा ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता पंडित ईश्वरानंद शर्मा ने की। संदीप शर्मा, राष्ट्रीय व्यापार मंडल अध्यक्ष मंगू प्रधान, नवीन त्यागी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी