मेरठ में आजादी का महोत्‍सव : देश भक्ति के रंग में रंगा शहर, लाइव प्रसारित हुआ पीएम मोदी का भाषण

आजादी के 75 साल पूरे होने पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी मौजूद रहे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 11:52 AM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 02:14 PM (IST)
मेरठ में आजादी का महोत्‍सव : देश भक्ति के रंग में रंगा शहर, लाइव प्रसारित हुआ पीएम मोदी का भाषण
मेरठ में आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्‍सव।

मेरठ, जेएनएन। आजादी के 75 साल पूरे होने पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग-बिरंगे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आजादी अमृत महोत्सव का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम से 75 साइकिल की रैली को रवाना करने के साथ हुआ। साइकिल रैली शहर के विभिन्न स्थानों और रास्तों से होकर शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना में रैली का स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।

पीएम ने मेरठ का किया जिक्र 

आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के तमाम शहरों के साथ मेरठ का नाम भी लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में ऐसे तमाम स्थान है। जहां से देश की आजादी के साक्षी बने। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के साथ मेरठ का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। 

विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने देशभक्ति से पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी लाइव प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बुलंदशहर के सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।  

chat bot
आपका साथी