70 फीसद पाठ्यक्रम से ही पूछे जाएंगे प्रश्न, माडल पेपर से करें अभ्यास

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के फिजिक्स यानी भौतिक विज्ञान की परीक्षा आठ मई को होगी। इस पेपर की तैयारी के लिए करीब दो महीने का समय शेष है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 05:10 AM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 05:10 AM (IST)
70 फीसद पाठ्यक्रम से ही पूछे जाएंगे प्रश्न, माडल पेपर से करें अभ्यास
70 फीसद पाठ्यक्रम से ही पूछे जाएंगे प्रश्न, माडल पेपर से करें अभ्यास

मेरठ, जेएनएन। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के फिजिक्स यानी भौतिक विज्ञान की परीक्षा आठ मई को होगी। इस पेपर की तैयारी के लिए करीब दो महीने का समय शेष है। भौतिक विज्ञान के माडल पेपर के साथ देवनागरी इंटर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता युवराज सिंह छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए जरूरी टिप्स भी दे रहे हैं। युवराज सिंह के अनुसार कोविड महामारी के कारण इस वर्ष की परीक्षा में कुल पाठ्यक्रम में से केवल 70 फीसद पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी परीक्षार्थी पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। पाठ्यक्रम से हटाए गए बिदुओं में प्रतिरोधकों का श्रेणी एवं पा‌र्श्व क्रम में संयोजन, अनुचुंबकीय, प्रतिचुंबकीय तथा लौह चुंबकीय पदार्थ, वैद्युत चुंबक, शक्ति गुणांक, बाटहीन धारा, प्रकाश का प्रकीर्णन, प्रकाश का ध्रुवण, रेडियो एक्टिवता, बंधन ऊर्जा प्रतिन्यूक्लिआन, जेनर डायोड एवं उसका उपयोग शामिल हैं। माडल पेपर तीन घंटे में करें हल

पेपर हल करते समय टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए छात्र पिछले सालों के बोर्ड परीक्षा पेपर और माडल पेपर लेकर उन्हें तीन घंटे में हल करने की कोशिश करें। पिछले साल की बोर्ड परीक्षा में बहुत से छात्र परीक्षा में सभी प्रश्नों को तीन घंटे में हल नहीं कर पाए थे। इसलिए पेपर तीन घंटे में पूरा हल करने का अभ्यास निरंतर करते रहें। भौतिक विज्ञान के पेपर में हर प्रश्न के अंक निश्चित है। एक या दो नंबर के प्रश्नों का उत्तर सटीक लिखें। अनावश्यक लिखने में समय नष्ट न करें। जितना प्रश्न में पूछा गया है उतना ही लिखें। आंकिक प्रश्नों में सावधानी बरतें

भौतिक विज्ञान में आंकिक प्रश्न भी परीक्षा में पूछे जाते हैं। आंकिक प्रश्नों को हल करने के बाद उसकी गणना दोबारा जरूर जांच लें। उत्तर को उचित मात्रक के साथ ही लिखें। यह देखा जाता है कि आंकिक प्रश्नों की गणना में थोड़ी सी गलती आपके पूरे प्रश्न को गलत कर देती है। पेपर के अंतिम चार प्रश्न दीर्घ उत्तरीय पूछे जाते हैं। हर प्रश्न पांच अंक का होता है। इन प्रश्नों में छात्रों को विकल्प चुनने की आजादी रहती है। छात्रों को इनमें से वही विकल्प करना चाहिए जिसका उत्तर वह सबसे बेहतरी तरीके से दे सकते हैं। निगमन के प्रश्नों व आंकिक प्रश्नों में जहां चित्र की जरूरत हो वहां चित्र अवश्य बनाएं, तभी पूरे अंक मिलेंगे। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें

भौतिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में खंड-क की अपेक्षा खंड-ख के आंकिक प्रश्न सरल हैं। खंड-ख के आंकिक प्रश्नों की तैयारी विशेष रूप से करें। पाठ्यक्रम के सभी अध्यायों से पेपर में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए किसी भी अध्याय को पढ़ने से ना छोड़ें। तैयारी करते समय यदि किसी चैप्टर या किसी टापिक में कोई समस्या है, तो उसे अपने विषय अध्यापक की सहायता से दूर कर लें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।

chat bot
आपका साथी