55 साल की महिला का युवक से प्रेम प्रसंग, बेटों ने प्रेमी को धुन डाला

मोदीपुरम के कंकरखेड़ा क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय महिला के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक शुक्रवार को महिला के घर पर पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:49 PM (IST)
55 साल की महिला का युवक से प्रेम प्रसंग, बेटों ने प्रेमी को धुन डाला
55 साल की महिला का युवक से प्रेम प्रसंग, बेटों ने प्रेमी को धुन डाला

मेरठ, जेएनएन। मोदीपुरम के कंकरखेड़ा क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय महिला के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक शुक्रवार को महिला के घर पर पहुंचा। महिला के बेटों ने युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। अब महिला अपने प्रेमी को छुड़वाने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है।

कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी महिला के पति की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। महिला के चारों बच्चे विवाहित हैं। एक हेयर सैलून संचालक युवक से महिला की दोस्ती हो गई। युवक भी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। शुक्रवार को महिला घर पर अकेली थी, तब उसने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। प्रेमी घर पहुंचा। उसके थोड़ी देर बाद ही महिला के दोनों बेटे एकाएक घर पहुंच गए। पुलिस आरोपित को थाने ले गई। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

किशोरी बरामद, आरोपित का किया चालान : सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर से कहीं चली गई थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके स्वजन ने संभावित जगह पर तलाश की। इस दौरान उन्हें पता चला था कि मुजफ्फरनगर निवासी युवक उनकी बेटी को ले गया है। इस पर स्वजन ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। गुरुवार देर रात पुलिस ने मुजफ्फरनगर से घर से आरोपित को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया। स्वजन ने बताया कि जब उनकी बेटी घर आने के लिए कह रही थी। तब आरोपित ने उससे मारपीट भी की। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी