37 मकान ढहाए, 18 दुकानें भी जमींदोज

अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीए का ध्वस्तीकरण अभियान गुरुवार को जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 11:45 PM (IST)
37 मकान ढहाए, 18 दुकानें भी जमींदोज
37 मकान ढहाए, 18 दुकानें भी जमींदोज

मेरठ, जेएनएन। अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीए का ध्वस्तीकरण अभियान गुरुवार को जारी रहा। उसी क्रम में अम्हेड़ा रोड पर काफी बड़े क्षेत्रफल में विकसित की जा रही दो कालोनियों में ऐसी सख्ती से बुलडोजर चलाए गए, जिसकी उम्मीद कालोनाइजर ने कभी नहीं की होगी। 37 प्लाटों पर बने मकान के स्ट्रक्चर व 18 दुकानें ढहा दी गईं।

सिखेड़ा रोड पर अम्हेड़ा आदिपुर में करीब आठ हजार वर्ग गज में विकास व उनके पार्टनर अवैध रूप से कालोनी विकसित कर रहे थे। इसके 30 प्लाटों पर मकान के स्ट्रक्चर बना लिए गए थे। वहीं, 18 प्लाटों पर दुकानें भी बनाई जा रही थीं। उसकी दीवारों को भी ढहा दिया गया।

दूसरी कार्रवाई भी इसी रोड पर हुई। वृंदावन एन्क्लेव के पास अशोक सैनी करीब दो हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे। इस कालोनी के सात प्लाटों पर मकान निर्माण चल रहा था। जिसे ढहा दिया गया। वहीं इस कालोनी की बाउंड्रीवाल, गेट व सड़कें तोड़ दी गईं। कार्रवाई में जोनल अधिकारी राजीव सिंह, नोडल अधिकारी नीरज सिंह, नोडल अधिकारी सुभाष गौतम, संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता, गंगानगर थाने की पुलिस व एसीएम ब्रह्मापुरी संदीप श्रीवास्तव शामिल रहे।

पंचायत की भूमि पर प्लाट काटने की शिकायत: खिवाई नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर माफिया कब्जा करके प्लाट काट कर बेच रहे हैं। ग्रामीण ने एसडीएम से शिकायत की है।

खिवाई निवासी सुखवीर पुत्र बनी सिंह ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय को दिए पत्र में आरोप लगाया कि मेरठ-बड़ौत मार्ग पर खिवाई के बाहरी छोर पर देवी मंदिर के निकट सरकारी भूमि गाटा संख्या 3555 पर कस्बा निवासी भूमाफिया ने कब्जा करके प्लाट काटना शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ अधिशासी अधिकारी व लेखपाल को पूर्व में थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण ने एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष रंगीला बेगम ने बताया कि उनके संज्ञान में भूमि पर कब्जा होने की बात सामने नहीं आई है। फिर भी जांच करा ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी