34.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, न्यूनतम भी बढ़ेगा

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:45 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:45 AM (IST)
34.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, न्यूनतम भी बढ़ेगा
34.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, न्यूनतम भी बढ़ेगा

मेरठ, जेएनएन। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। साथ ही अगले एक सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री अधिक थे। हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा रही। बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। अगले एक सप्ताह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। किसान सब्जियों की फसल में हल्की सिचाई करें।

मुख्यमंत्री जल्द करेंगे आइटी पार्क का लोकार्पण: वेदव्यासपुरी में बनाए गए आइटी पार्क यानी एसटीपीआइ सेंटर का लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय मंत्री जय शंकर प्रसाद संयुक्त रूप से करने वाले हैं। शासन व केंद्रीय स्तर से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तिथि तय नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा। गौरतलब है कि यहां कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। लोकार्पण की तिथि से पहले या उसके बाद समाचार पत्रों में भी विज्ञापन जारी होगा। यहां स्टार्टअप को सहयोग करने के लिए साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क आफ इंडिया की ओर से इन्क्यूबेशन सेंटर रहेगा। डाटा सेंटर, एक्सपोर्ट हेल्प सेंटर आदि रहेंगे। आइटी कंपनियां यहां अपने कार्यालय खोल सकेंगी। साफ्टवेयर विकसित करने के लिए भी कार्यालय खोल सकेंगी। तकनीकी सहायता एसटीपीआइ की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी