33 नए मरीज, संख्या एक हजार के पार

डेंगू संक्रमण की स्थिति अनियंत्रित होती जा रही है। शुक्रवार को जिले में 33 नए मरीज मिले जिसमें 12 शहर के और 21 ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हैं। कुल मरीजों की संख्या 1014 हो गई। पिछले चार दिनों में सौ नए मरीज मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:07 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:07 AM (IST)
33 नए मरीज, संख्या एक हजार के पार
33 नए मरीज, संख्या एक हजार के पार

मेरठ, जेएनएन। डेंगू संक्रमण की स्थिति अनियंत्रित होती जा रही है। शुक्रवार को जिले में 33 नए मरीज मिले, जिसमें 12 शहर के और 21 ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हैं। कुल मरीजों की संख्या 1014 हो गई। पिछले चार दिनों में सौ नए मरीज मिले हैं।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि देर तक बारिश होने की वजह से डेंगू वायरस का खतरा बना हुआ है। 2017 में 660 मरीज मिले थे, लेकिन इस वर्ष संख्या दो हजार को पार कर सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या 487, जबकि शहरी क्षेत्र में 522 तक पहुंच चुकी है। मलियाना में सर्वाधिक 96, जबकि रोहटा ब्लाक में 83 मरीज मिले हैं। 743 मरीज रिकवर कर चुके हैं। 271 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 96 विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। घर पर 175 मरीज इलाज ले रहे हैं। ऐसे चल रहा डेंगू

मरीजों की संख्या तारीख

500 एक अक्टूबर

800 14 अक्टूबर

900 19 अक्टूबर

1000 22 अक्टूबर

निश्शुल्क चिकित्सा शिविर में 300 की हुई जांच : वेंक्टेश्वरा कालेज में शुक्रवार को निश्शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें तीन सौ से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। वेंक्टेश्वरा ग्रुप के चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने कहा कि उनके ग्रुप ने कोरोना काल में भी निश्शुल्क कोविड मरीजों का उपचार किया था। कार्यक्रम का डा. राजीव त्यागी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। ग्रामीण क्षेत्र में भी फागिग की कराई गई। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया गया। डेंगू के प्रकोप से बचने को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक किया जा रहा है। कुलदीप सिंह, अरुण गोस्वामी, विश्वास राणा आदि थे।

chat bot
आपका साथी