मेरठ नगर निगम सीमा में शामिल हो सकते हैं 26 गांव, विकास की रफ्तार ने बढ़ाई उम्मीदें Meerut News

मेरठ नगर निगम ने सीमा विस्तार के प्रस्ताव में मेरठ शहर के चारों तरफ के 26 गांवों को शामिल किया है। खबर में पढ़िए में ये कौन-कौन से गांव हैं। मेरठ नगर निगम प्रशासन ने नगरीय सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेज रखा है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 09:40 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 09:40 AM (IST)
मेरठ नगर निगम सीमा में शामिल हो सकते हैं 26 गांव, विकास की रफ्तार ने बढ़ाई उम्मीदें Meerut News
अब जल्‍द ही मेरठ नगर निगम सीमा में आसपास के 26 गांव शामिल हो सकते हैं।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ नगर निगम प्रशासन ने नगरीय सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेज रखा है। जो चार से साल से शासन के पास स्वीकृति के लिए अटका हुआ है। इस वक्त जिस तरह विकास का पहिया मेरठ शहर और शहर के आसपास तरफ दौड़ रहा है। उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि शासन इस पर निर्णय ले सकता है। अगर ऐसा हुआ तो लगभग 26 गांव नगरीय क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे।

बात विकास की

दरअसल, मेरठ शहर जहां राज्य स्मार्ट मिशन में शामिल है। रैपिड रेल कारीडोर भी तैयार हो रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम भी रफ्तार पर है। इन प्रोजेक्ट्स की जब बात शुरू हुई थी तभी नगर निगम प्रशासन ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर लिया था। जो वर्ष 2016 में शासन को भेजा गया था। इसके बाद नगर निगम ने वर्ष 2019 में रिमाइंडर पत्र भेजकर शासन से इस पर निर्णय लेने का अनुरोध किया था। हालांकि इस पर अभी तक शासन से कोई निर्णय नहीं हुआ है।

इन गांवों को शामिल करने का प्रस्‍ताव

नगर निगम ने सीमा विस्तार के प्रस्ताव में मेरठ शहर के चारों तरफ के 26 गांवों को शामिल किया है। जिसमें हाजीपुर, बजौट, जुर्रानपुर, जलालपुर, महरौली, अमीनगर उर्फ भूड़बराल, मोहिद्दीनपुर, गगोल, मोहम्मदपुर गूमी, शकरपुर, अल्लीपुर जिजमाना, घाट, पांचली खुर्द, अम्हेड़ा आदिपुर, सलारपुर जलालपुर, रजपुरा, कमालपुर, दतावली गेसूपुर, राली चौहान, मामेपुर, हसनपुर कदीम, सिंघावली, पावली खास, सिवाया जमालुल्लापुर, दुल्हैड़ा चौहान और जेवरी आदि गांव शामिल हैं। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम सीमा में मेरठ कस्बे को मिलाकर 48 गांव शामिल है। अगर शासन 26 गांवों को शामिल करने के प्रस्ताव पर निर्णय लेता है तो नगर निगम सीमा में कुल 74 गांव शामिल हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी