25000 के इनामी बदमाश अमरपाल लुहारा को रिमांड पर लाई बागपत पुलिस

बागपत की छापरौली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं 25000 के इनामी बदमाश अमरपाल लुहारा को रिमांड पर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। अमरपाल लुहारा पर संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:00 PM (IST)
25000 के इनामी बदमाश अमरपाल लुहारा को रिमांड पर लाई बागपत पुलिस
25000 के इनामी बदमाश अमरपाल लुहारा को रिमांड पर लाई बागपत पुलिस

बागपत, जागरण संवाददाता: पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्‍ती बरत रही है। पुराने मामलों का राजफाश करने के लिए बदमाशों को रिमांड पर लिया जा रहा है। मंगलवार को छपरौली पुलिस हिस्ट्रीशीटर एवं 25000 के इनामी कुख्यात बदमाश अमरपाल लुहारा को नौ घंटे की रिमांड पर लेकर आई। अमरपाल को उसके गांव लेकर गई।

निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद

भारी पुलिस बल के साथ अमरपाल लुहारा की निशानदेही पर गांव लुहारा में उसके खेत में स्थित ट्यूबवेल के पास वाले गन्ने के खेत से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि अमरपाल मेहरबान गिरोह का सक्रिय सदस्य है। अमरपाल लुहारा पर संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

पति से विवाद के बाद महिला ने किया जहर का सेवन

बागपत, जागरण संवाददाता। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का अपने पति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद उसने जहर का सेवन कर लिया। स्‍वजन ने उसे आनन-फानन में अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्‍कार किया है।

यह है मामला

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी के चलते महिला ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्‍वजन व मोहल्ले के लोगों को उसके जहर खाने का पता चला। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। उधर बड़ौत कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने मामला संज्ञान में होने से इन्‍कार किया है।

chat bot
आपका साथी