बुलंदशहर में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

थाना खुर्जा देहात पुलिस एवं स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी टॉप 10 बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 11:03 AM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 11:03 AM (IST)
बुलंदशहर में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
बुलंदशहर में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

बुलंदशहर, जेएनएन। थाना खुर्जा देहात पुलिस एवं स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी टॉप 10 बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बदमाश से पुलिस ने तमंचा और एक बाइक बरामद की है।

बुधवार रात स्वाट टीम और थाना खुर्जा देहात पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक पुरस्कार घोषित बदमाश गांव हजरतपुर के निकट खड़ा हुआ है।

जानकारी होने पर स्वाट टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर बदमाश बाइक को मोड़कर भागने लगा, जब पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई, तो बदमाश ने पुलिस टीम की तरफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। तलाशी लेने के दौरान पुलिस को बदमाश से तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम विकास पुत्र महेंद्र निवासी सोखना राजेंद्र कॉलोनी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस बताया। सीओ खुर्जा सुरेश सिंह ने बताया कि विकास बुलंदशहर जनपद का टॉप 10 अपराधी है। जिसने बुलंदशहर व अलीगढ़ क्षेत्रों में डकैती-लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं बदमाश विकास थाना खुर्जा देहात से भी वंछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार भी घोषित है। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को धरपा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

chat bot
आपका साथी