बागपत से 23 कैदी को भेजा आगरा सेंट्रल जेल, 35 सजायाफ्ता कैदी भी जल्द किए जाएंगे शिफ्ट

पांच साल में पहली बार बागपत जेल से एक साथ बड़ी संख्या में जेल से कैदियों व बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की कार्रवाई को पूरा किया। जेल में करीब 60 कैदी हैं जिन्हें मुकदमों में सजा हो चुकी है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:34 PM (IST)
बागपत से 23 कैदी को भेजा आगरा सेंट्रल जेल, 35 सजायाफ्ता कैदी भी जल्द किए जाएंगे शिफ्ट
बागपत से 23 कैदी को भेजा आगरा सेंट्रल जेल।

बागपत, जेएनएन। पांच साल में पहली बार बागपत जेल से एक साथ बड़ी संख्या में जेल से कैदियों व बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की कार्रवाई को पूरा किया। जेल में करीब 60 कैदी हैं, जिन्हें मुकदमों में सजा हो चुकी है। मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को 23 कैदियों को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया।

जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव की मानें तो करीब 35 और कैदी बचे हैं, जिन्हें जल्द सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सेंट्रल जेल में ही कैदियों को रखा जाता है। सेंट्रल जेल में काफी समय से कैदी भेजे नहीं जा रहे थे। मुख्यालय के निर्देश पर ही बंदियों को शिफ्ट किया। बाकी कैदियों को भी जल्द भेजा जाएगा। एक साथ 23 कैदियों की शिफ्टिंग से बंदियों में भी हड़कंप मचा है, क्योंकि पिछले दो माह में कई कैदियों को भी दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है।

सुर्खियों में रहती है जेल

बागपत जेल पांच साल में बेहद सुर्खियों में रही है। माफिया मुन्ना बजरंगी हो या फिर बसी के बंदी ऋषिपाल की हत्या। कई बार बंदियों ने आहत होकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। इसके अलावा जेल में मोबाइल फोन का प्रयोग आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार बारिकी से जेल में मोबाइल पकड़े जाने को अभियान भी चला। मोबाइल पकड़े भी गए लेकिन प्रयोग होना भी बंद नहीं हुआ है। चार दिन पूर्व एक बंदी ने हेड वार्डन पर मासिक रकम नहीं देने पर तन्हाई बैरक में बंद करने व उत्पीड़न करने की शिकायत कोर्ट से भी की थी।

स्टाफ बढ़ने पर बढ़ी सुरक्षा

पिछले दिनों ही जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव की मांग पर मुख्यालय से पुरुषों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी जेल पर की गई। रक्षकों के आने के बाद सुरक्षा को मजबूत किया गया है। अधीक्षक का कहना है कि जेल में प्रतिबंधित सामग्री पूर्णतया बंद कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी