मंडप से 20 लाख के जेवर चोरी, दूल्हे ने शादी से किया इंकार

मंडप में से करीब 20 लाख रुपये के जेवरों का बैग चोरी हो गया। जानकारी पर दूल्ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:15 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:15 AM (IST)
मंडप से 20 लाख के जेवर चोरी, दूल्हे ने शादी से किया इंकार
मंडप से 20 लाख के जेवर चोरी, दूल्हे ने शादी से किया इंकार

मेरठ,जेएनएन। मंडप में से करीब 20 लाख रुपये के जेवरों का बैग चोरी हो गया। जानकारी पर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। घंटों तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज चेक की, जिसमें एक युवक बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, देर रात फेरों की रस्म पूरी हुई।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवत पुरा निवासी इंद्रजीत की बेटी बबली की बरात रविवार शाम दिल्ली से आई थी। बताया गया कि दूल्हा पक्ष ने मंडप पर पहुंचते ही जेवर से भरा बैग लड़की पक्ष को सौंप दिया था। कुछ देर बाद दूल्हे संजू को पता चला कि बैग चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 20 लाख रुपये के जेवर थे। उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों तक हंगामा चलता रहा। युवती के भाई ने जेवर देने की बात कही, लेकिन लड़का पक्ष अपने जेवर पर ही अड़ा रहा। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। थाना प्रभारी ने लड़का पक्ष को समझाते हुए मंडप में लगी सीसीटीवी की फुटेज चेक की, जिसमें एक युवक बैग को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। वह बैग लेकर ईश्वरपुरी मोहल्ले की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, सुलह के बाद देर रात फेरों की रस्म पूरी हुई। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि पहले तो दोनों पक्ष बैग गुम करने की बात कह रहे थे। हालांकि जब सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उसमें युवक दिखाई दे गया। उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी