16-17 को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी उठापटक के बाद अब मौसम में भी उठापटक देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिन में मौसम का मिजाज कई बार बदलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:06 AM (IST)
16-17 को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार
16-17 को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी उठापटक के बाद अब मौसम में भी उठापटक देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिन में मौसम का मिजाज कई बार बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के साथ पहाड़ों पर और आसपास के राज्यों में 16 व 17 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही ने बताया कि हिमालय में नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसकी वजह से 15 की शाम से ही मौसम में बदलाव दिखाई देगा और अगले दो दिन दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।

इस बीच शुक्रवार को सुबह जहां कुछ देर तक बादलों का बसेरा आसमान पर रहा तो दिन चढ़ते ही सूरज की किरणें भी चटक होने लगीं और दोपहर होते-होते एक बार फिर तेज धूप ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी।

पुराना विक्षोभ हुआ कमजोर, फिर भी हुई बूंदाबांदी

डा. यूपी शाही के मुताबिक पुराना विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि उसकी वजह से ही शुक्रवार की सुबह कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते दिन का पारा करीब एक डिग्री गिर गया। रात के तापमान में इतनी ही वृद्धि दर्ज की गई। अब नए बन रहे विक्षोभ से मौसम फिर से बदलेगा।

मौसम के बदलते मिजाज से चितित हुए किसान

किसानों की गेहूं व सरसों की फसल लगभग पक चुकी है। आम की फसल भी काफी अच्छी होने का अनुमान लगाया जा रहा था। मगर मौसम के बदलते मिजाज से किसानों व बाग मालिकों के माथे पर चिता की लकीरें भी खिचती दिखाई दे रही हैं। इस समय आंधी व बारिश से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। गेहूं की फसल गिरने से दाना खराब हो जाएगा। कुछ जगह गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। वहां भी फसल को नुकसान होगा। बागों पर भी मौसम की मार का असर पड़ेगा। फिलहाल आम के पेड़ों पर बोर आ रहा है। आंधी व ओलावृष्टि से उसके गिरने की भी आशंका है।

chat bot
आपका साथी