राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021: बागपत में 16 साल की रिया जैन बनीं ज‍िला विद्यालय निरीक्षक

राष्ट्रीय बालिका दिवस वर्ष 2020 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया जैन पुत्री श्री भारत भूषण को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन की सांकेतिक ज‍िला विद्यालय निरीक्षक बागपत नियुक्त किया गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 03:40 PM (IST)
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021: बागपत में 16 साल की रिया जैन बनीं ज‍िला विद्यालय निरीक्षक
यूपी बोर्ड में हाइस्कूल की प्रदेश टॉपर रिया जैन

बागपत, जेएनएन। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के नायिका कार्यक्रम के तहत रविवार को यूपी बोर्ड में हाइस्कूल की प्रदेश टॉपर रिया जैन डीआइओएस बनीं। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीआइओएस बनीं रिया जैन ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से वार्ता की। रिया जैन ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। तभी देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। जब देश का हर नागरिक शिक्षित होगा, तभी देश तरक्की की राह पर चलेगा। इस मौके पर डीआइओएस सर्वेश, प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार आदि मौजूद रहे।

रिया जैन ने बताया कि उसका सपना अंग्रेजी विषय की प्रोफेसर बनना है। गांव हिलवाड़ी की रिया जैन के चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत की छात्रा रिया जैन ने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 580 अंक प्राप्त कर प्रदेश टॉप किया था। रिया जैन के पिता भारतभूषण माता की चुनरी और वेडिंग दुपट्टा बनाने का काम करते हैं। माता कविता जैन गृहणी हैं। संसाधनों और सुविधाओं का रोना रोने वाले लोगों के लिए रिया की कामयाबी प्रेरणा है। रिया जैन ने बताया कि उनकी दादी जगवती अनपढ़ हैं, मगर उनकी प्रेरणा ने ही सफलता मिलीं। उनकी पढ़ाई में सबसे ज्यादा सहयोग दादी जगवती ने दिया। रोज सुबह जगाने से लेकर खाने-पीने और अन्य जरूरतों का ध्यान रखने में दादी ही सबसे आगे रही। 

chat bot
आपका साथी