सड़क पर गंदगी फैलाने पर 15 लोगों पर जुर्माना

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर शनिवार से कार्रवाई शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:15 AM (IST)
सड़क पर गंदगी फैलाने पर 15 लोगों पर जुर्माना
सड़क पर गंदगी फैलाने पर 15 लोगों पर जुर्माना

मेरठ,जेएनएन। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर शनिवार से कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम प्रवर्तन दल ने गंदगी फैलाने वाले 15 लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। जबकि आठ दुकानों से प्रतिबंधित पालीथिन जब्त की गई। दोनों कार्रवाई के दौरान कुल 13000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम प्रवर्तन दल ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जसवंत सिंह तोमर और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अजयशील के नेतृत्व में कार्रवाई की। गंगानगर मवाना रोड, सिविल लाइन में शर्मा नगर रोड और शिवाजी रोड पर अभियान चलाया। ठेले, खोमचे वालों से गंदगी फैलाने पर 200-200 रुपये के चालान काटे। ठेले के पास डस्टबिन रखने और उसी में कचरा रखने का निर्देश दिया। जबकि आठ दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पालीथिन पकड़ी। इसके एवज में भी जुर्माने की कार्रवाई की। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अजयशील ने कहा कि नगर आयुक्त मनीष बंसल की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पालीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नियमित अभियान चलाकर इस पर रोक लगाई जाएगी।

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने पूरन सिंह: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ शाखा मेरठ का शनिवार को वाíषक चुनाव मतदान के माध्यम से हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर पूरन सिंह भंडारी ने विजय प्राप्त की।

चुनाव अधिकारी राजीव कौशिक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पूरन सिंह भण्डारी 111 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे प्रत्याशी धनपाल सिंह को 73 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। सचिव पद पर बाबर फैजी 129 मत पाकर विजयी हुए। जबकि दूसरे प्रत्याशी अरविन्द कुमार वर्मा को 54 मत मिले। संगठन सचिव व सास्कृतिक सचिव पदों पर तेजपाल सिंह और राजेश कुमार निíवरोध निर्वाचित हुए। उप सचिव पद पर ज्योतेन्द्र प्रसाद सोनी ने 144 मत प्राप्त करके विजय प्राप्त की। दूसरे प्रत्याशी नदीम आलम को मात्र 29 मत प्राप्त हुए। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी