मेरठ: रुहासा गांव में पुलिस पर जानलेवा हमले के 15 आरोपित अभी भी पकड़ से दूर

मेरठ के गांव रुहासा में एक सप्ताह पूर्व पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के नामजद व अज्ञात 15 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं हिरासत में लिए नाते रिश्तेदारों के बताए ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:05 PM (IST)
मेरठ: रुहासा गांव में पुलिस पर जानलेवा हमले के 15 आरोपित अभी भी पकड़ से दूर
मेरठ में पुलिस पर हमले के आरोप‍ित फरार।

मेरठ, जेएनएन। दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा में एक सप्ताह पूर्व पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के नामजद व अज्ञात 15 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं पुलिस ने आरोपितों के आधा दर्जन नाते और रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बीती रात उठाया है। पुलिस की दो टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मगर फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रहे।

यह है मामला

दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा निवासी मुदस्सिर पुत्र बुन्दू पर थाने में गोकशी का मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे में मुदस्सिर वंचित चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व दौराला थाने के एएसआई महेंद्र सिंह व दादरी चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह ने छह पुलिसकर्मियों के साथ बांछित मुदस्सिर के घर छापा मारा। पुलिस ने आरोपित मुदस्सिर को पकड़ भी लिया, तभी उसके परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर मुदस्सिर को छुड़ा लिया। उसके बाद भीड़ ने पुलिस को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस की दो गाड़ी भी तोड़ी थी। दरोगा सुखबीर सिंह ने अपनी ओर से 12 नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रकरण में अभी तक पुलिस दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं से इससे पहले मुख्य आरोपित मुदस्सिर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस बाकी नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह ने बताया कि बीती रात 6, 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके बताए ठिकानों पर पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। जल्दी फरार आरोपी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में पुलिस पर हमला : दौराला में आठ लोग लिए गए हिरासत में, मुख्‍य आरोपित अभी फरार

chat bot
आपका साथी