अयोध्या की तरह ही विकसित होगें मेरठ समेत यूपी के 14 शहर, मुख्‍यमंत्री ने प्‍लान तैयार करने को दिया आदेश

मुख्यमंत्री ने मेरठ समेत प्रदेश के कुल 14 शहरों के लिए अयोध्या की तर्ज पर डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का आदेश दिया है। अयोध्या में विश्वस्तरीय सलाहकार की मदद से कोर सिटी और ग्रीन फील्ड टाउनशिप उपलब्ध कराने की तैयारी है जिन्हें कोई देखे तो तारीफ ही करता रह जाए।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 09:51 AM (IST)
अयोध्या की तरह ही विकसित होगें मेरठ समेत यूपी के 14 शहर, मुख्‍यमंत्री ने प्‍लान तैयार करने को दिया आदेश
मेरठ समेत यूपी के 14 शहर अयोध्‍या माडल पर विकसित होंगे।

[अनुज शर्मा] मेरठ। मेरठ शहर का विकास भी अयोध्या की भांति होगा। मुख्यमंत्री ने मेरठ समेत प्रदेश के कुल 14 शहरों के लिए अयोध्या की तर्ज पर डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का आदेश दिया है। अयोध्या में विश्वस्तरीय सलाहकार की मदद से कोर सिटी और ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित करके उनमें ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है, जिन्हें कोई भी देखे तो तारीफ ही करता रह जाए। इसके अलावा पर्यटन विकास, जल आपूíत, जल निकासी, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा विकास, सीवेज और सेनिटेशन, उपचारित अपशिष्ट का पुन: उपयोग, स्मार्ट सड़क समेत कुल दस ¨बदुओं पर विशेष कार्य होगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शासन ने 31 मई तक यह प्लान मांगा है।

प्रदेश सरकार अयोध्या को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने तथा शहर को माडल शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विश्वस्तरीय सलाहकार को नियुक्त किया जा रहा है। उसी की योजना के मुताबिक आवास विभाग अयोध्या विकास प्राधिकरण के माध्यम से यह काम कराएगा। मुख्य सचिव द्वारा सभी जनपदों के डीएम से प्लान मांगा गया है। मेरठ में जिला प्रशासन ने इसके लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण तथा एडीएम सिटी को भी इसमें मदद करने का निर्देश दिया है।

मेरठ की जरूरतों के मुताबिक योजना में पहले अयोध्या माडल का अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद मेरठ शहर का डेवलपमेंट प्लान यहां की परिस्थिति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार कराया जाएगा। इस योजना से मेरठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। प्लान को निर्धारित समय सीमा में शासन को भेज दिया जाएगा।

के. बालाजी, जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री ने दिया है मेरठ समेत 14 शहरों में अयोध्या माडल पर प्लान विश्वस्तरीय सलाहकार नियुक्त करके प्लान बनवाया जा रहा है। 31.5 वर्ग किमी में बसेगी अयोध्या कोर सिटी। कोर सिटी में होंगी कई खूबियां, इसमें प्रत्येक कार्य के लिए आरक्षित होगा स्थान। अयोध्या को नए रूप में बसाया जाएगा। 873.37 वर्ग किमी के विकास क्षेत्र में से 133.67 वर्ग किमी का विकास प्लान बनाया जा रहा है। 10 परियोजनाओं पर फोकस : पर्यटन विकास, जल आपूíत, जल निकासी और वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा विकास, सीवेज और सेनिटेशन, उपचारित अपशिष्ट का पुन: उपयोग, स्मार्ट सड़कें, सड़क सुधार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजनाएं और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन। 1200 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप। अयोध्या को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पारंपरिक स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। विरासत और वास्तुकला संरक्षित होंगी। अयोध्या को सड़क, रेल और वायु सेवा से जोड़ा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी