51 हजार घरों में मिले 1290 मरीज

पंचायत चुनाव के बाद गांव-देहात में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 02:10 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 02:10 AM (IST)
51 हजार घरों में मिले 1290 मरीज
51 हजार घरों में मिले 1290 मरीज

मेरठ,जेएनएन। पंचायत चुनाव के बाद गांव-देहात में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने जनपद के हर गांव में मरीजों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे दिन जनपद में सभी 12 ब्लाक क्षेत्रों में 51 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 1290 मरीज सामने आए, जिनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं। ऐसे में जांच-पड़ताल के बाद 794 लोगों को दवाई देकर होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 964 लोगों के कोरोना की जांच भी की गई। इसमें 107 लोगों कोरोना से पीड़ित मिले। टीम ने जांच पड़ताल के बाद 769 लोगों को दवाई के साथ कोरोना किट का वितरण भी किया।

आशा कार्यकर्ताओं ने किया 278 परिवार का सर्वे : बुधवार को प्रदेश सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के नेतृत्व में एक्टिव केस सर्च (एसीएस) अभियान का शुभारंभ किया गया था। गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सरधना क्षेत्र के 278 घर में सर्वेक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने 39 ग्राम पंचायतों में से 278 घर जाकर जांच की गई है। उतीन दिन के अंदर सभी ग्राम पंचायतों के सर्वे करा लिए जायेंगे।

220 लोगों को लगे टीके

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को महिला सहित 220 लोगों को कोवैक्सीन व कोविशील्ड का टीका लगाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा. राजेश कुमार ने यह जानकारी दी। 198 की सैपलिग, नौ की रिपोर्ट पाजिटिव

नगर व देहात में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आने वाले 198 लोगों की सैंपलिग कराई गई है। वहीं दूसरी ओर 168 की सैंपल में से 9 की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है। सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 168 की सैंपल किये गए थे। जिसमें से गुरुवार को 9 की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। हालांकि सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर संपर्क में आने वाले लोगों में से गुरुवार को 198 की सैंपलिग की गई है।

chat bot
आपका साथी