विद्युत समाधान शिविर में 106 शिकायतों का निस्तारण

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत मेरठ समेत सभी 14 जिलों में विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 02:54 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 02:54 AM (IST)
विद्युत समाधान शिविर में 106 शिकायतों का निस्तारण
विद्युत समाधान शिविर में 106 शिकायतों का निस्तारण

मेरठ, जेएनएन। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत मेरठ समेत सभी 14 जिलों में विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शनिवार को शिविरों में कुल 2934 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें मेरठ शहर की 106 शिकायतें शामिल रहीं। शहरी क्षेत्र में इंदिरा चौक, पीएल शर्मा हास्पिटल समेत कुल 14 उपकेंद्रों पर विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन हुआ। जिसमें बिलिंग, मीटर संबंधी, नये संयोजन, बिजली आपूर्ति संबंधी, गलत व बढ़े बिल की शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल सिंह ने बताया कि शहर में कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 106 का समाधान किया गया।

आज यहा पर लगेंगे शिविर

रविवार को शहरी क्षेत्र में पीवीवीएनएल की ओर से कई स्थानों पर विद्युत समाधान शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें लेडीज पार्क, घटाघर, सदर, यूनिवíसटी रोड, जागृति विहार, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, रंगोली, पावलीखास, अम्हेड़ा, ललसाना, शारदा रोड, माधवपुरम प्रथम, मोहकमपुर, गगोल, परतापुर, खड़ौली, लोहिया नगर, काजीपुर, मलियाना आदि बिजलीघरों पर शिविर लगाए जाएंगे।

सुबह के समय छाया घना कोहरा

मेरठ में शनिवार की सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जनपद में दिसंबर और जनवरी में कोहरे का प्रकोप रहता है। फरवरी में अमूमन कोहरा कम ही देखने को मिलता है। 20 फरवरी को छाया कोहरा भी लोगों को अचरज में डालता रहा। खास बात यह है यह कोहरा मेरठ में ही नहीं पूरे एनसीआर में देखा गया। मेरठ में सुबह छह बजे के आसपास ²श्यता पांच मीटर से भी कम रही। वहीं दिल्ली के पालम में यह शून्य पर पहुंच गई। शुक्रवार को आसमान में बादल छाये थे रात में ओस भी नजर आयी। यही ओस सुबह समय तापमान घटने से कोहरे के रूप में संघनित हो गई। शनिवार को दिन में भी ठंडी हवाएं चली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 25.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

chat bot
आपका साथी