सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में धनतुलसी मार्ग मोड़ पर बने अं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:35 PM (IST)
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में धनतुलसी मार्ग मोड़ पर बने अंडर पास के ऊपर शुक्रवार को सुबह आठ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार नीतेश कुमार मौर्य (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य घायल हो गए। दोनों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्रयागराज जिले के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के पूरेभनई निवासी बैजनाथ मौर्य के यहां मकान निर्माण का कार्य होना था। उनकी पुत्र नीतेश अपने जान-पहचान के राजगीर मो.अंसार व मो.शाहिद को लेने उनके घर गोपीगंज कोतवाली के लोहरा खास गांव आया था। जहां से दोनों को एक बाइक पर बैठाकर सुबह घर वापस जा रहा था। जैसे ही जंगीगंज बाजार स्थित अंडरपास पर पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आने से नीतेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों राजगीर गंभीर रूप घायल हो गए। उसी समय राजमार्ग से एक गुजर रही एंबुलेंस के चालक घायलों को गोपीगंज स्थिति अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी होते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना अंडरपास के ऊपर हुई इससे किसी को यह ज्ञात नहीं हो सका कि उन्हें किस वाहन से धक्का लगा था। दरअसल

chat bot
आपका साथी