गृहकलह से ऊबकर युवक ने दी जान

ोतवाली अंतर्गत नगर से सटे ग्राम मखदूम मलिक निवासी 24 वर्षीय युवक बृजमोहन राजभर ने शुक्रवार की रात कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। मखदूमपुर मलिक निवासी अरविद राजभर के पुत्र बृजमोहन का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों एक पुत्र भी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:03 PM (IST)
गृहकलह से ऊबकर युवक ने दी जान
गृहकलह से ऊबकर युवक ने दी जान

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत नगर से सटे ग्राम मखदूम मलिक निवासी 24 वर्षीय युवक बृजमोहन राजभर ने शुक्रवार की रात कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। मखदूमपुर मलिक निवासी अरविद राजभर के पुत्र बृजमोहन का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों एक पुत्र भी है। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। नाराज पत्नी पुत्र को लेकर मायके चली गई। रात में बृजमोहन अपने कमरे में सो गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक वह बाहर न निकला तो परिवार का एक सदस्य उसके कमरे में गए। पंखे के हुक में साड़ी का फंदे से लटकते बृजमोहन को देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

कार्य के दौरान घायल राजमिस्त्री ने तोड़ा दम,मुकदमा दर्ज

घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा निवासी वृद्ध राजमिस्त्री रामसमुझ की वाराणसी में उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम को मृत्यु हो गई। बुधवार की सुबह दस बजे ऊंचाई पर कार्य के दौरान वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की शाम को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो जाने के पर उनके पौत्र रामसूरत चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा

घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत बोझी में तीन सप्ताह हुई मार्ग दुर्घटना के बावत पुलिस ने शनिवार को बाइक चालक प्रिस निवासी गोंफा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। 09 फरवरी की शाम को जमुआरी निवासी 60 वर्षीय रजई सब्जी लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। इस बीच प्रिस ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध का उपचार चल रहा है। घायल के पुत्र रामअशीष ने मुकदमा दर्ज कराया है। आठ लाख की लागत से बना नाला, मिलेगी राहत

घोसी (मऊ) : नगर से सटी ग्राम पंचायत मानिकपुर असना को अब जलजमाव से निजात मिलेगी। जिला पंचायत सुभाष यदुवंशी के प्रयास से जिला पंचायत ने इस गांव में असना नहर पुल से मैनू पहलवान के घर तक आठ लाख की लागत से नाला का निर्माण कराया है। इसके चलते अब बरसात का पानी फसलों को नुकसान पहुंचाने की बजाय सीधे ग्राम सभा की सीमा से बाहर निकल जाएगा। जिला पंचायत सदस्य श्री यदुवंशी ने शनिवार को इस नाला को लोकार्पण किया। पूर्व प्रधान रेयाज अहमद दारा, किसान नेता शेख हिसामुद्दीन, पूव्र प्रधान शमीउल्लाह, संजय यादव, गुड्डू एवं मारूफ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी