पुराने मकान का मलबा गिरा, दबकर युवक की हुई मौत

मधुबन (मऊ) थाना क्षेत्र के कटघराशंकर में बुधवार की सुबह लगभग सात बजे घर के बरामदे में बैठे युवक के ऊपर मकान का मलबा गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:05 PM (IST)
पुराने मकान का मलबा गिरा, दबकर युवक की हुई मौत
पुराने मकान का मलबा गिरा, दबकर युवक की हुई मौत

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : थाना क्षेत्र के कटघराशंकर में बुधवार की सुबह लगभग सात बजे घर के बरामदे में बैठे युवक के ऊपर मकान का मलबा गिर गया। मलबे में दबकर 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजन सहित ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है।

कठघरा शंकर निवासी अभिषेक पांडेय पुत्र श्रीप्रकाश पांडेय के पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। अभिषेक बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। घर की उम्मीदें उसी पर टिकी थी। इस समय वह नए मकान के निर्माण के लिए पुराने मकान को ध्वस्त करा रहा था। सुबह वह पुराने मकान के बरामदे में बैठा हुआ था। उसी दौरान अचानक भर-भराकर मकान का मलबा उसके ऊपर गिर गया। इसमें वह दब गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन सहित ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और गांव के लोग उसको जब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पर पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से मृतक की मां ऊषा, बड़े भाई अनमोल तथा अभय का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी