तू करबा नौकरी अउर हम रहब जेल में, कहकर चला दी गोली

जागरण संवाददाता चिरैयाकोट (मऊ) तू करबा नौकरी अउर हम रहब जेल में साथियों संग बाइक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:19 PM (IST)
तू करबा नौकरी अउर हम रहब जेल में, कहकर चला दी गोली
तू करबा नौकरी अउर हम रहब जेल में, कहकर चला दी गोली

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : 'तू करबा नौकरी अउर हम रहब जेल में' साथियों संग बाइक से मंगलवार की शाम असलपुर पुल पर पहुंचे राहुल सिंह ने अरविद को लक्ष्य कर यह वाक्य कहा और गोली चला दी। यह बातें मृत अरविद के चाचा शंभू राम ने मौके पर मौजूद अरविद के साथियों के हवाले से बताई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गांव पहुंची अधिकारियों की टीम के समक्ष उसके साथियों ने बयान दिया है। हालांकि गांव के प्राथमिक स्कूल पर अकेले में अरविद के दोनों साथियों ने टीम से बात की।

मंगलवार की रात असलपुर के अभिषेक और अमन मृतक अरविद के साथ थे। मृतक के चाचा का कहना है साथियों ने बताया कि वे दोनों असलपुर पुल की ओर जाने वाले थे, तभी अरविद भी आ गया। हम तीनों दौड़ते हुए पुल पर पहुंचे। वहीं कुछ देर विश्राम करने के लिए वह खड़े ही थे कि गांव की ओर से राहुल सिंह मोटरसाइकिल पर साथियों संग आ गया। पुल पर अंधेरा था। राहुल ने अमन से मोबाइल मांगा और अपने चेहरे पर लाइट जलाई और अरविद से पूछा कि चिन्हत हवा। अरविद ने कहा, हां राहुल भैया। राहुल ने पूछा कि इहां का होत बा। अरविद ने कहा पुलिस क लिखित परीक्षा देहले हईं, दौड़ क परीक्षा देवे के ह, तैयारी चलत बा। तब राहुल ने कहा कि तू नौकरी करबा और हम रहीं जेल में। इतना कहते ही पीछे से पिस्टल निकालकर गोली मार दी। अरविद पर पिस्टल तानते ही अभिषेक और अमन अपनी जान बचाने को भाग खड़े हुए। युवकों का कहना था कि कुछ दूर भागने पर राहुल ने चार-पांच गोलियां और चलाईं। उसकी आवाज उन्हें सुनाई दी। इसके बाद राहुल कहां भाग गया इसका कोई पता नहीं। युवक भागते हुए रात में किसी तरह गांव पहुंचे। वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में दहशत छा गई। अरविद प्रतिदिन सुबह-शाम असलपुर से लरेवा गांव की ओर दौड़ लगाता था। इसकी जानकारी राहुल सिंह को थी। वहीं पूर्व योजना के तहत वह उसकी हत्या के लिए पहुंचा। पुल पर रात में अक्सर सूनसान ही रहता है।

chat bot
आपका साथी