जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

व्यापार मंडल अध्यक्ष नदवासराय आनंद बर्नवाल के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का फुल-मालाओं से स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 05:04 PM (IST)
जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जासं, नदवासराय : व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष आनंद बर्नवाल के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने सराय गंगापब्बी से घोसी तक टूटे मुख्य मार्ग के निर्माण की अध्यक्ष से अपील किया। जिलाध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्षता शैलेंद्र सिंह व संचालन अनंगपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर उमेश चौहान, अभिषेक बर्नवाल, परमहंस राजभर, श्यामसुंदर गुप्ता, डा. संजय कुमार उपाध्याय, सत्यानंद वर्मा, पंकज सिंह, लड्डन खान, दीनानाथ चौहान, रामकेवल यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी