भाजपा की रीढ़ हैं कार्यकर्ता

आज भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व की नंबर एक पार्टी बन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:23 PM (IST)
भाजपा की रीढ़ हैं कार्यकर्ता
भाजपा की रीढ़ हैं कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : आज भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं। इनके सम्मान के लिए सभी तत्पर हैं।

यह बातें भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नित्यानंद मिश्र ने मंडल मधुबन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान समारोह में कही। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 से ऊपर सीटें प्राप्त कर पुन: सरकार बनाने जा रही है।

भरत भैया ने कहा कि पुन: योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन-रात एक कर पार्टी को मजबूत करने में अपनी ऊर्जा लगा रहे कार्यकर्ता और पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए अपराध मुक्त करने का काम किया है। कौशल चौहान, जितेंद्र मल्ल, मुन्ना सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक मल्ल व संचालन जिलामंत्री बबलू ठठेरा ने किया।

chat bot
आपका साथी